{"_id":"5a42b47c4f1c1bd0408bf2b5","slug":"131514321020-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल में श्रमिकों का शोषण न रुका तो आंदोलन : बनकोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिडकुल में श्रमिकों का शोषण न रुका तो आंदोलन : बनकोटी
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सिडकुल में जल्द श्रमिकों का शोषण न रुका तो भारतीय मजदूर संघ आंदोलन करेगा। यह बात संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्थायी नियुक्ति के स्थान पर कांट्रेक्ट और दैनिक भुगतान पर नियुक्ति की ओर बढ़ रही है। यह श्रमिक हितों पर कुठाराघात है।
उन्होंने कहा कि श्रम विभाग का मुख्यालय हल्द्वानी में होने के बावजूद सिडकुल एवं अन्य क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को न्याय नहीं मिल रहा है। भारतीय मजदूर संघ ने मांग की है कि समान कार्य पर समान वेतन दिया जाए तथा केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन 2,4000 को राज्य में लागू किया जाए। आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को अविलंब 18,000 रुपये मानदेय देने के साथ ही उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने की भी मांग की है। इस मौके पर प्रेम दुम्का, केएन दानी और एचआर बहुगुणा आदि थे।
दो दिनी अधिवेशन अप्रैल में
भारतीय मजदूर संघ के कुमाऊं प्रभारी रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड का दो दिनी त्रिवार्षिक अधिवेशन सात और आठ अप्रैल को नैनीताल में होगा। इसमें प्रदेशभर के 400 से अधिक पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।