फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हिमाचल से मंगाकर 50 फीसदी अनुदान पर आलू बीज उपलब्ध कराने की मांग

हिमाचल से मंगाकर 50 फीसदी अनुदान पर आलू बीज उपलब्ध कराने की मांग

Thu, 23 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल से मंगाकर 50 फीसदी अनुदान पर आलू बीज उपलब्ध कराने की मांग
आलू
भीमताल (नैनीताल)। विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून जाकर कृषि और उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपा। उनसे नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्र में किसानों को हिमाचल प्रदेश से मंगाकर कुफरी ज्योति आलू का बीज 50 फीसदी अनुदान पर दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कृषि मंत्री उनियाल को बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में स्थित धारी, रामगढ़, ओखलकांडा, भीमताल आलू उत्पादक क्षेत्र है, लेकिन पिछले वर्षों में दैवी आपदा के चलते अधिकतर किसानों के पास आलू का बीज नहीं है। पहले उद्यान विभाग द्वारा क्षेत्र के किसानों को मनाघेर, सूपी में स्थित राजकीय उद्यान में पैदा होने वाला आलू का बीज उपलब्ध कराया जाता था लेकिन बाद के वर्षों में उक्त दोनों सरकारी उद्यान लीज पर देने के कारण इनमें भी आलू के बीज का उत्पादन नहीं हो रहा है। किसान हल्द्वानी स्थित मंडी में हिमाचल से आने वाले आलू का बीज खरीदते हैं जो कि चार से पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल मिलता है। उद्यान विभाग द्वारा मदकोट, मुनस्यारी स्थित उद्यानों से मंगाकर जो बीज उपलब्ध कराया जाता है, उसकी पैदावार बेहद कम होती है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को हिमाचल से आलू बीज मंगाकर 50 फीसदी अनुदान पर दिलाने की मांग की। इनमें धारी की ब्लॉक प्रमुख अंजू नयाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख जीवन बर्गली, ग्राम प्रधान हंसा लोधियाल, प्रकाश सती, किशन सिंह, राजेंद्र सिंह, तेज सिंह, हरीश सिंह, नंदन सिंह, पूरन सिंह, भवान रौतेला, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed