फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   13 out of 18 madrasas running without registration in Banbhulupara were sealed

Nainital News: बनभूलुपरा में बिना पंजीकरण चल रहे 18 में 13 मदरसे सील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
13 out of 18 madrasas running without registration in Banbhulupara were sealed
बनभूलपुरा में अवैध रुप से चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौज
हल्द्वानी। पुलिस और प्रशासन ने रविवार को बनभूलपुरा में अवैध मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 18 मदरसे बिना पंजीकरण चलते मिले। 13 मदरसों को टीम ने ताला लगाकर सील कर दिया। कार्रवाई के बीच क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि भारी पुलिस फोर्स के रहने से विरोध के स्वर नहीं उठे। आज भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस-प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में बिना पंजीकरण चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रविवार सुबह 11 बजे से अभियान चलाया। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने सर्वे कर मदरसों की जांच की। इस दौरान 18 मदरसे बिना पंजीकरण चलते मिले। टीम ने शाम चार बजे तक ताले लगाकर 13 को सील कर दिया। अधिकतर मदरसे मस्जिदों के पास घरों में चल रहे थे। बनभूलपुरा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शाम होते ही अभियान खत्म कर दिया। एडीएम ने बताया कि यह अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा। बिना पंजीकरण कोई भी मदरसा संचालित नहीं होने दिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्रा, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, रेखा कोहली, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कुलदीप पांडे, जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन






मदरसों पर कार्रवाई से पहले एसपी सिटी ने की ब्रीफिंग

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने अवैध रूप से संचालिक मदरसों पर कार्रवाई से पहले सभी सीओ, इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों को सतर्कता व सजगता बरतने के निर्देश दिए। ब्रीफिंग में कहा कि सभी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें और शालीनतापूर्वक व्यवहार करें। निर्धारित मानकों के आधार पर कार्रवाई हो लेकिन कानून एवं सुरक्षा से खिलवाड़ भी बर्दाश्त नहीं होगा।

बनभूलपुरा में अवैध रुप से चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौज

बनभूलपुरा में अवैध रुप से चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौज

बनभूलपुरा में अवैध रुप से चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौज

बनभूलपुरा में अवैध रुप से चल रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed