फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   13 more advocates nominated to represent government cases

Nainital News: सरकारी मामलों की पैरवी के लिए 13 और अधिवक्ता नामित

Tue, 22 Aug 2023 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 22 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
13 more advocates nominated to represent government cases
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। हाईकोर्ट में सरकारी मामलों की पैरवी के लिए 13 और अधिवक्ताओं की सूची शासन ने जारी की है। महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, मुख्य स्थायी अधिवक्ता, अपर महाधिवक्ता सहित अब कुल 45 सरकारी अधिवक्ता हाईकोर्ट में सरकार के मामलों की पैरवी के लिए नामित हो चुके हैं।
विज्ञापन



शासन में अपर सचिव विधि एवं न्याय सुधीर कुमार सिंह की ओर से 20 अगस्त (रविवार) की शाम 13 और अधिवक्ताओं की सूची सरकार के मामलों की पैरवी के लिए जारी की गई। इससे पूर्व 29 अधिवक्ताओं की सूची जारी की गई थी जबकि महाधिवक्ता, मुख्य स्थायी अधिवक्ता व शासकीय अधिवक्ता के पद पर अधिवक्ता यथावत थे।
विज्ञापन



ये 13 अधिवक्ता नामित

20 अगस्त की देर शाम जारी सूची में जिन अधिवक्ताओं को सरकारी मुकदमों की पैरवी के लिए नामित किया गया है, उनमें टीएस बिष्ट को उप महाधिवक्ता सिविल व जगजीत सिंह विर्क को उप महाधिवक्ता (क्रिमनल) नामित किया गया। सुशील चंद्र वशिष्ठ, नारायण दत्त, विजेंद्र सिंह परिहार, जगदीश पांडे, अतुल बहुगुणा, विश्व दीपक विशेन, गजेंद्र कुमार त्रिपाठी को स्थायी अधिवक्ता बनाया गया है। मनीषा राणा सिंह, दीपक बिष्ट को सहायक शासकीय अधिवक्ता, ममता जोशी को ब्रीफ होल्डर (क्रिमिनल) व देवेश घिल्डियाल को ब्रीफ होल्डर सिविल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed