फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   13 corona positives came out in Ramnagar

रामनगर में 13 कोरोना पॉजिटिव निकले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
13 corona positives came out in Ramnagar
रामनगर (नैनीताल)। नगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को मुख्य बाजार के दो व्यापारी, एक फौजी सहित 13 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद एक बार शहर में हड़कंप मच गया। नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि चार लोगों ने प्राइवेट लैब, एक फौजी का रैपिड और अन्य ने स्वैब टेस्ट कराया था। सभी पॉजिटिव आए लोगों में होली चौक कोसी रोड, कसेरा लाइन, पीरूमदारा, बसई, मोहल्ला भरतपुरी और लखनपुर के लोग शामिल हैं। डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि 13 लोगों को आइसोलेट करने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। रविवार को करीब 80 लोगों को क्वारंटीन किया गया। साथ ही नगर के ज्वाला लाइन और गुलरघट्टी क्षेत्र से करीब 78 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद बंबाघेर इलाके को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed