{"_id":"668f146268c6f54de90309b4","slug":"13-buildings-damaged-in-the-district-due-to-rain-23-roads-still-closed-haldwani-news-c-337-1-ha11005-111894-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बारिश से जिले में 13 भवन क्षतिग्रस्त, 23 सड़कें अब भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बारिश से जिले में 13 भवन क्षतिग्रस्त, 23 सड़कें अब भी बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। झमाझम बारिश के बाद भले ही मौसम सामान्य हो गया है लेकिन लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। लगातार हुई बारिश से जिले में 13 भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बुधवार को बारिश थमने के बाद भी जिले में दो राज्य मार्गों और एक जिला मार्ग के अलावा 20 ग्रामीण मार्ग मलबा आने से बंद हैं। लोनिवि ने बंद सड़कों को खुलवाने के लिए जेसीबी लगाई हैं।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक एक जुलाई से दस जुलाई तक जिले में हुई बारिश से 13 भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसमें एक गोशाला और एक कच्चा भवन भी शामिल है। इसके अलावा सात पशु भी मरे हैं। ओखलकांडा के कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की सूचना भी कंट्रोल रूम को मिली है।
ये सड़कें हैं बंद
पतलोट-छीड़ाखान-अमजड़ मिडार, डोबा-गौनियारों, सुनकोट-कचलाकोट, ईलाइजर-चमोली, चमड़िया-छियोड़ी मार्ग, छूतिया-कांडा, खूपा-जमरानी, विडारी-पोखराधार, सिमलखों-सकदीना, कूल-बिरखन सूड़, तल्लाकोट-सीम, तल्ला रामगढ़-झूतिया कांडा मार्ग, मंगोली-खमारी थापला मार्ग, देवीपुरा-सौड़ बाघनी मार्ग, देवीपुरा-सौड़, खनस्यू-रिखाकोट, हरीशताल मार्ग, वलना-जोस्यूड़ा, ढोलीगांव-कैड़ागांव, पदमपुरी-सुवाकोट-पोखरी, बिनकोट-चंद्रकोट, वजून-अक्सू व हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर मार्ग।