फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12.5 crores cleared on the last day of the year

Nainital News: साल के अंतिम दिन साढ़े 12 करोड़ की हुई क्लीयरेंस

Sat, 01 Apr 2023 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
12.5 crores cleared on the last day of the year
नैनीताल में कामकाज करते कर्मचारी। संवाद
हल्द्वानी। हल्द्वानी कोषागार से वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन करोड़ों रुपये की क्लीयरेंस हुई है। कोषागार में देर शाम तक काम कर बिलों के भुगतान संबंधी प्रक्रिया को पूरा किया जाता रहा है।
विज्ञापन

कोषाधिकारी हेम कांडपाल ने बताया कि ट्रेजरी से विभिन्न विभागों के 134 डीडीओ जुड़े हैं। इनके माध्यम से वित्तीय वर्ष में करीब ढाई अरब से अधिक के बिल क्लीयरेंस के लिए पहुंचते हैं। बिलों के क्लीयरेंस में दिक्कत न हो और कार्य सुगमतापूर्वक हो उसे लेकर विभाग ने पुख्ता व्यवस्था की थी। इसी के तहत मार्च में कर्मचारियों ने अवकाश के दिन भी काम किया। इससे काफी हद तक वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन तुलनात्मक तौर पर दबाव नहीं था। शुक्रवार को 12 करोड़ 40 लाख रुपये के बिलाें का क्लीयरेंस किया गया। इसमें मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, तराई पूर्वी वन प्रभाग आदि शामिल थे।
विज्ञापन


किसी विभाग का बजट नहीं हुआ लैप्स
नैनीताल। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन यहां मुख्य कोषागार में जिले भर के विभिन्न विभागों के 196 बिलों को पास किया गया। मुख्य कोषागार के सहायक लेखाधिकारी जय चंद्र भारती ने बताया कि शुक्रवार को कोषागार में 8.65 करोड़ के बिलों को पास किया गया। उन्होंने बताया कि किसी भी विभाग का बजट लैप्स नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शासन के निर्देश पर इस वर्ष वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले ही विभिन्न विभागों को 20 मार्च तक कोषागार से बिलों को पास कराने के निर्देश दिए गए थे। सहायक लेखाधिकारी जय चंद्र भारती ने बताया कि अधिकतर विभागों ने 20 मार्च तक बिल स्वीकृत करा लिए थे। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा, कोषाधिकारी स्मिता जोशी, सहायक कोषाधिकारी सुरेश जोशी, कमल सुनौरी, कमल रौतेला और बसंत जोशी आदि जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed