{"_id":"5cc60592bdec22073f3f018d","slug":"121556481426-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से दिनभर गुलजार रही सरोवर नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों से दिनभर गुलजार रही सरोवर नगरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी रविवार की छुट्टी के चलते दिनभर देसी-विदेशी पर्यटकों से गुलजार रही। तापमान बढ़ने की वजह से मैदानी क्षेत्रों से पर्यटकों का रुख अब नैनीताल को होने लगा है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से विभिन्न पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारी भी व्यस्त हो गए हैं। दिन के वक्त तेज धूप होने से नगर की माल रोड पर पर्यटकों की आवाजाही भले ही कम रही, लेकिन सुबह, शाम और देर रात तक पर्यटक मालरोड पर खूब मौज-मस्ती कर रहे हैं। वहीं, पर्यटकों ने गर्मी से निजात पाने के लिए नैनी झील में नौका विहार का भी आनंद लिया। इसके अलावा उन्होंने दर्शनीय स्थलों के दीदार किए। चिड़ियाघर के वन दरोगा खजान चंद्र मिश्रा के अनुसार वहां दिनभर में 1550 पर्यटक पहुंचे, जिसमें से एक विदेशी पर्यटक समेत 108 बच्चे और 1441 वयस्क पर्यटक शामिल थे। नैनीताल वन प्रभाग की ओर से नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर सरिताताल के पास स्थित वाटर फॉल के संचालक दलीप सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे तक 691 पर्यटक पहुंच चुके थे। केव गार्डन की प्रबंधक लता बिष्ट ने बताया कि दिनभर के एक हजार पर्यटकों ने प्राकृतिक गुफाओं के दीदार किए।
पर्यटकों से दिनभर गुलजार रही सरोवर नगरी
विज्ञापन
पर्यटकों से दिनभर गुलजार रही सरोवर नगरी