फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रौला कालोनी संगम विहार में डेढ़ महीने से पेयजल संकट

रौला कालोनी संगम विहार में डेढ़ महीने से पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
रौला कालोनी संगम विहार में डेढ़ महीने से पेयजल संकट
हल्द्वानी। रौतेला कॉलोनी संगम विहार में डेढ़ महीने से लोगों को पेयजल की बूंद नहीं मिल रही है। पेयजल किल्लत से परेशान क्षेत्रवासियों ने शनिवार को जलसंस्थान के ईई से मुलाकात कर शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ईई को बताया कि क्षेत्र में आईटीआई के नलकूप से पेयजल की सप्लाई की जाती है। आसपास की कॉलोनियों में रोजाना पांच-छह घंटे पेयजल वितरित किया जाता है लेकिन उनकी कालोनी में पिछले डेढ़ महीने से पेयजल की बूंद नहीं आई है। क्षेत्र की पेयजल लाइन भी आईटीआई नलकूप के पास लीकेज है। इससे काफी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है। कई बार एई और जेई से शिकायत की गई है। जेई, एई ने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें तीसरे दिन पानी मिलता था लेकिन अब वह भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। ईई से मिलने वालों में एचएन शर्मा, जगदीश चंद्र, नारायण सिंह आदि शामिल थे। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी पेयजल समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सहायक अभियंता बंशीधर भट्ट को कार्यालय में बुलाकर निर्देश दिए कि रौला कालोनी में टैंक से नियमित रूप से पेयजल वितरित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



रौतेला कॉलोनी के लोगों ने ईई से मांगा पानी
डेढ़ महीने से पेयजल किल्लत, जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

इंदिरानगर क्षेत्र में भी किल्लत
हल्द्वानी। इंदिरानगर के पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी से अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बड़ी सड़क, छोटी सड़क, दुर्गा मंदिर, निशाद स्कूल के आसपास, शाबरी मस्जिद और मोहम्मदी चौक इलाके में पेयजल सप्लाई बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed