{"_id":"5c86c4edbdec22142f019f14","slug":"121552336109-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव प्राथमिकता, युद्ध स्तर पर हों तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव प्राथमिकता, युद्ध स्तर पर हों तैयारियां
विज्ञापन
जुड़िए अमर उजाला के वोट करो अभियान से
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन चुनावी मोड में आ गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने नामित किए गए नोडल अधिकारियों, एआरओ, जोनल और सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
गौलापार स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा सभी अधिकारी चुनाव को प्राथमिकता में शामिल कर युद्ध स्तर पर व्यवस्थाएं करें। डीएम विनोद कुमार सुमन ने फ्लाइंग स्वायड टीमों व वीडियो सर्विलांस टीमों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब अथवा नगदी के इधर उधर होने पर रोक लगाएं। यदि कहीं ऐसा हो तो छापे मारकर शराब और नकदी को सीज करें।
आचार संहिता लागू होते ही चुनावी मोड में आया जिला प्रशासन
अवैध शराब या नगदी बंटने की शिकायत पर चलेगा अभियान
अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश रद्द
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक जिले का कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी किसी भी दशा में जिले से बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश तत्काल रद्द कर दिए। उन्होंने कहा कि बगैर उनकी अनुमति के कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
सरकारी संपत्ति में प्रचार सामग्री बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारी और जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वह निकाय कर्मियों की मदद से सरकारी संपत्ति पर लगाई गई प्रचार सामग्री को तत्काल हटवाएं। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में जगह जगह प्रचार सामग्री लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति व भवनों पर प्रचार सामग्री बर्दाश्त नहीं होगी।
घोषणा, शिलान्यास और लोकार्पण पर रोक
हल्द्वानी। डीएम ने कहा कि आचार संहिता के दौरान विधायक व मंत्री आदि घोषणा, शिलान्यास व लोकार्पण जैसा कोई कार्य नहीं करेंगे और उनके सरकारी वाहन और सुविधाओं के प्रयोग पर भी रोक रहेगी। सरकारी खर्चे पर ऐसे आयोजन नहीं होंगे जिससे किसी राजनीतिक दल विशेष को लाभ पहुंचता हो।
सिटी मजिस्ट्रेट ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रटों को पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने, बूथों में मतदाताओं को होने वाली समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने, संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखने आदि के निर्देश दिए।
दफ्तरों से हटाई गई पीएम और सीएम की फोटो
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय अधिकारियों ने सभी सरकारी दफ्तरों से वहां लगाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की फोटो हटा दी हैं। सरकारी दफ्तरों में अब केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के ही फोटो शेष रह गए हैं।
पुलिस के नोडल अधिकारी और 20 चेकिंग टीमें तैनात
हल्द्वानी। एसएसपी ने चुनाव के लिए सीओ लालकुआं राजीव मोहन को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। अंतरजनपदीय बैरियर पर चेकिंग करने के लिए 20 टीमें गठित कर दी है। ये टीमें सोमवार से चेकिंग शुरू कर दी है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि लाइसेंसी असलहों को जमा कराने के लिए असलहा स्वामियों को सूचना भेज दी है। शराब बांटने और मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
हेलीकॉप्टरों की भी होगी तलाशी
हल्द्वानी। आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए चुनावी घमासान के दौरान कुमाऊं के दोनों संसदीय क्षेत्रों में आने वाले हेलीकॉप्टरों की भी तलाशी होगी। आयकर विभाग के अधिकारी जिला प्रशासन के साथ मिलकर यह काम करेंगे। आयकर विभाग की ओर से जल्द ही नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र और अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए तलाशी टीमें गठित की जाएंगी। अपर आयकर आयुक्त गगन सूद ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन होने संबंधी शिकायत मिलने पर या फिर किसी तरह का संदेह होने पर पंतनगर और नैनीसैणी हवाई अड्डे के अलावा अन्य स्थानों पर उतरने वाले हेलीकॉप्टरों की जांच होगी। अंतरराष्ट्रीय, अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित चेकपोस्टों व अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान भी जलाए जाएंगे।
जिला प्रशासन और आयकर विभाग चलाएगा संयुक्त अभियान