फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मेडिकल काॅलेज में पढ़ रहे हैं कश्मीरी छात्र

मेडिकल काॅलेज में पढ़ रहे हैं कश्मीरी छात्र

Sat, 16 Feb 2019 01:15 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में पढ़ रहे हैं कश्मीरी छात्र
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। जम्मू कश्मीर के कुछ छात्र नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे छात्रों की एलआईयू ने जांच कर दस्तावेज खंगाले और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा चल रहा है। हल्द्वानी के लिए वर्ष 2017 में तीन, वर्ष 2018 में दो, अल्मोड़ा के लिए वर्ष 2018 में दो और पिथौरागढ़ के लिए वर्ष 2018 में एक छात्र ने दाखिला लिया है। सूत्रों की मानें तो एलआईयू ने कुछ दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज पहुंचकर नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों का पूरा विवरण जुटाया और उनके प्रपत्रों की जांच की थी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि नर्सिंग और पैरा मेडिकल कोर्स के लिए प्रत्येक कॉलेज में प्रतिवर्ष तीन-तीन सीटों का कोटा होता है। कोटे के तहत केंद्र सरकार की ओर से भेजा जाता है। बताया कि एलआईयू समय-समय पर छात्रों का सत्यापन करती रहती है। मेडिकल कॉलेज में कश्मीरी विस्थापित भी पढ़ रहे हैं। एलआईयू सत्यापन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजती है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि जांच कराना एक सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे हैं कश्मीरी छात्र
नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में पांच, अल्मोड़ा नर्सिंग कॉलेज में दो और पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज में एक छात्र ने ले रखा है दाखिला
एलआईयू ने सभी का ब्योरा जुटाया, उच्चाधिकारियों को भेजी है रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed