{"_id":"5beb3acebdec226d0679d87c","slug":"121542142670-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा टनकपुर रोड पर दो दिन पहले वृद्ध महिला गिरकर घायल हो गई थी। परिजनों ने उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। राजपुरा 16 क्वार्टर टनकपुर रोड निवासी रामकली (80) दो दिन पहले घर से घूमने के लिए निकली। इसी दौरान वह सड़क पर गिर गई। परिजनों ने उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। धान मिल बरेली रोड निवासी राजू वर्मा की पत्नी सोनिया (39) ने दो नवंबर को दवा खाई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सोनिया का बरेली सहित कई निजी अस्पतालों में इलाज कराया। सोमवार को परिजन सोनिया को लेकर एसटीएच आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के दो बेटे हैं। पुलिस ने परिजनों ने पूछताछ की। परिजनों का कहना था कि महिला तनावग्रस्त थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।