फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अंतिम दिन भी नहीं चला पोर्टल

अंतिम दिन भी नहीं चला पोर्टल

Fri, 19 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अंतिम दिन भी नहीं चला पोर्टल
GST, Tax
हल्द्वानी। जीएसटी आर-4 रिटर्न जमा करने के अंतिम दिन भी पोर्टल ने साथ नहीं दिया। दर्जनों कारोबारी रिटर्न जमा करने से छूट गए। पोर्टल की तकनीकी खामी का खामियाजा कारोबारियों को जुर्माना देकर भुगतना होगा।
विज्ञापन

समाधान कारोबारियों के लिए जीएसटी आर-4 रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर थी। रिटर्न जमा करने के 15 दिन पहले से ही पोर्टल हैंग हो रहा था। इधर बृहस्पतिवार रिटर्न जमा करने के अंतिम दिन भी यही हालत रही। पोर्टल में बिक्री के बिल अपलोड नहीं हो रहे थे। बमुश्किल बिल अपलोड हुए तो रिटर्न जमा करने में पसीने छूट गए। जीएसटी अधिवक्ता सुमित गुप्ता ने बताया कि जीएसटी पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी से रिटर्न जमा नहीं हो पाया है। वहीं राज्य कर के सहायक आयुक्त विनय प्रकाश ओझा ने बताया कि रिटर्न के अंतिम दिन देश भर के करदाताओं के इस्तेमाल से वेबसाइट हैंग हो रही थी।
विज्ञापन



आपकी फाइल प्रोग्रेस में हैं
जीएसटी पोर्टल में रिटर्न फाइल करने पर आपकी फाइल प्रोग्रेस में है मैसेज दिख रहा है। कई घंटे बीतने के बाद भी यह मैसेज शो करता रहा। जीएसटी हेल्प डेस्क पर बात करने पर उन्होंने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed