{"_id":"5bc4f28abdec22699072b836","slug":"121539633802-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य को पूरी तरह कारपोरेट के हवाले करना चाहती है सरकार: राजा बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य को पूरी तरह कारपोरेट के हवाले करना चाहती है सरकार: राजा बहुगुणा
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बुद्ध पार्क में एक दिवसीय प्रतिवाद धरना दिया। इस दौरान प्रदेश में सरकार की शह पर पूंजीपतियों को असीमित जमीन खरीदने की छूट और पर्यावरणविद प्रो. जीडी अग्रवाल की हत्या के खिलाफ नारेबाजी की गई।
धरना स्थल पर हुई सभा में भाकपा माले के राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान जल, जंगल, जमीन पर जनता के अधिकार की मांग उठी थी लेकिन राज्य बनते ही शुरू हुआ भूमाफिया को पनपाने, उन्हें राजनीतिक संरक्षण का काम पराकाष्ठा पर है। बहुगुणा ने कहा कि गंगा बचाने की बातें करने वाली मोदी-त्रिवेंद्र की सरकारों ने सानंद को गंगा बचाने के अनशन में मरने पर मजबूर कर दिया। वक्ताओं ने असीमित भूमि खरीदने की छूट देने संबंधी प्रस्ताव रद्द कराने, राज्य में कृषि क्षेत्र का दायरा बढ़ा संपूर्ण भूमि सुधार, सानंद की मौत की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच, गंगा सफाई पर श्वेतपत्र, पंचेश्वर बांध, ऑल वेदर रोड का निर्माण बंद कराने की मांग की गई। धरने को बहादुर सिंह जंगी, प्रभात ध्यानी, मुनीष कुमार, केके बोरा, आनंद सिंह नेगी, इस्लाम हुसैन, डीएस मेहता, चंद्रशेखर जोशी, पुष्कर दुबड़िया, डीएन जोशी, अशोक कुमार, विनोद कुमार आदि ने संबोधित किया।