फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूओयू के दुकानों में चल रहे स्टडी सेंटरों में भी हो रहे दाखिले

यूओयू के दुकानों में चल रहे स्टडी सेंटरों में भी हो रहे दाखिले

Tue, 16 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
यूओयू के दुकानों में चल रहे स्टडी सेंटरों में भी हो रहे दाखिले
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने यूजीसी के मानकों की अनदेखी कर इस बार भी सभी स्टडी सेंटरों को दाखिले की अनुमति दे दी है। जबकि यूजीसी ने गाइड लाइन जारी की थी कि मानकों को पूर्ण न करने वाले स्टडी सेंटर न चलाए जाएं।
विज्ञापन

प्रदेश भर में यूओयू के संचालित 244 सेंटरों में से सिर्फ 90 स्टडी सेंटर ही ऐसे हैं जो कि मानक पूरे करते हैं। स्टडी सेंटरों में कई ऐसे भी शामिल हैं जो दो कमरों में चल रहे हैं। यहां मानक के अनुरूप न क्लास रूम, न प्रयोगशालाएं हैं और न ही पढ़ाने वाले शिक्षक। करीब 50 इंटरमीडिएट विद्यालयों में भी स्टडी सेंटर चलाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के आरएसडी प्रभारी दीपक पालीवाल कहते हैं कि मानक चेक करने के लिए कुलपति ने एक कमेटी गठित की है।
विज्ञापन


यूओयू : यूजीसी के मानकों की अनदेखी, दाखिले भी शुरू हो गए
244 स्टडी सेंटरों में से 154 में मानक पूरे नहीं

स्टडी सेंटर के नियम
1. राजकीय महाविद्यालय में स्टडी सेंटर होना चाहिए।
2. अशासकीय महाविद्यालय में स्टडी सेंटर खुल सकते हैं।
3. प्राइवेट स्टडी सेंटर के लिए किसी सरकारी विश्वविद्यालय से संबद्धता होना अनिवार्य।
4. प्राइवेट विश्वविद्यालय से संबद्धता वाले स्टडी सेंटर नहीं चलेंगे।

यूजीसी के ये हैं मानक
1. नियमों के मुताबिक क्लास रूम हों
2. पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए शिक्षक होने चाहिए।
3. प्रयोगशाला मानक के अनुरूप हो।
4. वही विषय चल सकते हैं जो कि संबद्धता वाले विश्वविद्यालय में चलते हों।

सभी प्राइवेट स्टडी सेंटरों को 31 दिसंबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक सभी स्टडी सेंटरों को किसी उच्चशिक्षण संस्थान से संबद्धता लेनी होगी। इसी शर्त पर प्राइवेट स्टडी सेंटरों पर दाखिले खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भरत सिंह, कुलसचिव, यूओयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed