फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बेतालघाट-ओखलढूंगा मोटर मार्ग में बोल्डर गिरने मार्ग हुआ बंद

बेतालघाट-ओखलढूंगा मोटर मार्ग में बोल्डर गिरने मार्ग हुआ बंद

Sat, 16 Jun 2018 02:21 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
बेतालघाट-ओखलढूंगा मोटर मार्ग में बोल्डर गिरने मार्ग हुआ बंद
बेतालघाट-ओखलढूंगा मोटर मार्ग पर बोल्डर गिरा। - फोटो : अमर उजाला
बेतालघाट (नैनीताल)। क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से बेतालघाट-ओखलढूंगा मोटर मार्ग में पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से कई गांवों के लोगों को बेहद समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही केमू बसें, टैक्सियों को भी काफी नुकसान हो रहा है। लोगों द्वारा लोनिवि को फोन कर मार्ग बंद होने की घटना से अवगत कराया, लेकिन जेसीबी के शुक्रवार की देर शाम तक न पहुंचने से बेहद समस्याओं का सामना करना पड़ा। इधर अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बारिश के चलते मार्ग कई जगह बाधित रही। काकड़ीघाट के बीच 10 किमी सड़क चौड़ीकरण करने के बाद कमजोर पड़ी भौर्या बैंड, छड़ा, लोहाली, जौरासी, नावली की पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं। इसके चलते लोगों को बेहद समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed