{"_id":"5abc02da4f1c1b552a8b46a9","slug":"121522270938-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बोलेरो, छह छात्रों समेत आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बोलेरो, छह छात्रों समेत आठ लोग घायल
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। कैंप बगीचा सूपी घूमने आए जेनेसिस ग्लोबल स्कूल नोएडा के 12वीं के छात्रों से भरी बोलेरो बुधवार दोपहर डेढ़ बजे लक्ष्मीखान रामगढ़ के पास सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक, छह छात्र और एक शिक्षिका सवार थी। हादसे में चालक समेत चार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी कैंप बगीचा सूपी घूमकर दिल्ली लौट रहे थे। लोगों के मुताबिक बोलेरो काफी तेज गति में थी, इस कारण हादसा हुआ। हालांकि चालक के अनुसार बोलेरो में अचानक तकनीकी खराबी होने के चलते ब्रेक नहीं लग पाए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को खाई से निकाला और 108 एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों से रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल वाहन चालक मोहन सिंह (40) पुत्र किशन सिंह निवासी सतबूंगा, नवनीत अरोड़ा (17) पुत्र जसवीर अरोड़ा निवासी सेक्टर 36 नोएडा, शिवांग गोयल (17) पुत्र विपुल गोयल निवासी अशोका फॉर्म बरेली, भरत कंबोज (16) पुत्र अनुपम कंबोज निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद नई दिल्ली, फतह सिंह भुल्लर (16) पुत्र अरविंद सिंह निवासी जीपी ग्रीस नोएडा नोएडा, सागर महाजन (17) पुत्र प्रदीप महाजन निवासी सेक्टर 51 नोएडा, परख शर्मा (17) पुत्र वंदना शर्मा निवासी 166 कमला नगर नई दिल्ली और शिक्षिका आस्था जैन (22) पुत्री संजीव जैन निवासी 86-सुदर्शन अपार्टमेंट आईपी एक्सटेंशन नई दिल्ली को हल्द्वानी कृष्णा हास्पिटल रेफर कर दिया। डॉ. हरभजन सिंह ने बताया कि मोहन सिंह के पेट और सीने में चोट है। आस्था सिंह व नवनीत के पंजे, फतह सिंह के कंधे में फ्रेक्चर है।