फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उतराखंड के दो खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा

उतराखंड के दो खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा

Fri, 16 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड के दो खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा
हल्द्वानी। इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों से देश का नाम रोशन करने की उम्मीद है। एथलेटिक्स में उत्तराखंड के मनीष और महिला हॉकी में वंदना देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन दोनों का संबंधित टीमों में चयन हुआ है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार से 15 अप्रैल तक 21वें राष्ट्रमंडल खेल होने हैं। राष्ट्रमंडल खेल के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और हॉकी इंडिया ने अपनी टीम घोषित कर दी है। देश की 31 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम में उत्तराखंड पुलिस के जवान मनीष सिंह रावत को चुना गया है। चमोली जिले के सागर गांव के निवासी मनीष 20 किलोमीटर वॉक रेस में भाग लेंगे। वहीं हरिद्वार की वंदना काटरिया हॉकी टीम में खेलेंगी।
विज्ञापन

मनीष रावत ने पांचवीं नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेल के लिए क्वालीफाई किया है। वंदना उत्तराखंड मूल की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी होंगी। वे स्ट्राइकरों में एक है। इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 में भी वंदना भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही थीं। 2006 में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में वंदना ने अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed