{"_id":"5a35858f4f1c1b156b8bcb31","slug":"121513457039-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइटों में लटका दिए होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइटों में लटका दिए होर्डिंग
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भाजपा की कार्यसमिति और डॉक्टरों के सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर को होर्डिंग्स से पाट दिया गया। हद तो तब हो गई कि स्ट्रीट लाइट के पोल में भी होर्डिंग्स टांग दिए गए। ये होर्डिंग्स इतने नीचे टांगे गए कि कई वाहनों में टकराते रहे। कई दो पहिया वाहन चालक चोटिल हो गए। इसके बाद भी निगम प्रशासन ने इन होर्डिंग्स को हटाने की जेहमत नहीं उठाई।
शनिवार को भाजपा की कार्यसमिति और डॉक्टरों के सम्मेलन के लिए स्वागत के लिए शहर को होर्डिंग्स से पाट दिया गया। होर्डिंग्स लगाने के दौरान न तो नियमों का ध्यान रखा गया। न ही कहीं इनका पालन हुआ। ऊंची पहुंच के चलते निगम प्रशासन भी इस पर कार्रवाई करने से बचता रहा। लोक निर्माण विभाग और हाइकोर्ट के आदेशों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग में न तो यूनिपोल लगाए जा सकते हैं। न ही प्रचार के लिए स्ट्रीट लाइटों में होर्डिंग्स लगा सकते हैं। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी की गई। निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी इन्हें हटाने के लिए मैदान में नहीं उतरा।
लोनिवि कई बार निगम को लिख चुका है पत्र
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के क्रम में नगर निगम को कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग से यूनिपोल और प्रचार सामग्री हटाने के लिए पत्र लिख चुका है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रणजीत रावत ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने नगर निगम को यूनिपोल और सड़क में लगे होर्डिंग्स हटाने को कई बार पत्र दे चुका है।
विज्ञापन
मामला मेरी जानकारी में नहीं हैं। स्ट्रीट लाइट के पोलों में यदि होर्डिंग्स लगाए गए होंगे तो इसे निगम हटा देगा। जिसने होर्डिंग्स लगाएं हैं उस पर भी कार्रवाई होगी।
- हरवीर सिंह नगर आयुक्त