फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धारचूला ब्लाक प्रमुख को भाजपा करना चाहती है अपदस्थ

धारचूला ब्लाक प्रमुख को भाजपा करना चाहती है अपदस्थ

Sat, 04 Nov 2017 02:10 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
धारचूला ब्लाक प्रमुख को भाजपा करना चाहती है अपदस्थ
हल्द्वानी। धारचूला ब्लाक प्रमुख को अपदस्थ करने को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, विधायक धारचूला हरीश धामी और विधायक रानीखेत करन माहरा ने आरोप लगाया कि बीडीसी सदस्य को खरीदने के लिए वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने 35 लाख रुपये देने की पेशकश की है। कहा कि पंत की सीडी विधानसभा में लाई जाएगी और पंत किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. हृदयेश ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में मदांध हो चुकी है और निर्वाचित संस्थाओं को प्रलोभन या दबाव बनाकर ध्वस्त कर देना चाहती है। कहा कि इसकी शुरूआत हल्द्वानी में सहकारिता से शुरू हुई थी। कहा कि ब्लाक को भंग करने या अपने लोगों को बैठाने की नीयत से काम कर रही है। कांग्रेस शासित संस्थाओं को ध्वस्त करने के लिए अधिकारियों को खुलेआम आदेश दिए गए हैं। कहा कि धारचूला ब्लाक प्रमुख को अपदस्थ करने का खेल पिछले तीन माह से चल रहा है। कहा कि एक बीडीसी सदस्य की सदस्यता निरस्त करने का अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। प्रयास सफल न होने पर न्यायालय से न्याय मिलने के बाद भाजपा राजपत्रित अवकाश के दिन (चार नवंबर) जिला पंचायत का कार्यालय खुलवाकर अविश्वास प्रस्ताव ला रही है। जनतांत्रिक मूल्यों को ताख पर रखकर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं के परिजनों को आतंकित किया जा रहा है। कहा कि दलित छात्र नेता छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ी तो उच्च शिक्षा मंत्री उसके पीछे लग गए। सरकार के इशारे पर डिग्री रद्द करने की साजिश रची गई। डॉ. हृदयेश ने कहा कि देश एवं प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं।
विज्ञापन


चमोली कैसे हैं दोनों पदों पर
विधायक धामी ने कहा कि धारचूला विकासखंड आपदा से ग्रस्त है। भाजपा को उसे आपदा से उबारने का प्रयास करना चाहिए था। भाजपा का विकास से कोई लेनादेना नहीं है और चुनी हुई संस्थाओं को भंग करने में लगे हैं। आरोप लगाया कि सांसद भगत सिंह कोश्यारी चॉपर से बीडीसी सदस्य को लेकर घूम रहे हैं। कहा कि सरपंच एवं बीडीसी सदस्य अगर लाभ का पद है तो विनोद चमोली विधायक एवं मेयर कैसे बने हुए हैं। एसडीएम को बीमार बताकर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की समयावधि बढ़ाई गई। जबकि एक अधिकारी के बीमारी होने पर दूसरा अधिकारी प्रक्रिया को पूरा कर सकता है। सरकार के दबाव में फ्लोर टेस्ट की समयावधि एक माह बढ़ा दी गई। कहा कि वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने 35 लाख का ऑफर दिया है और इसकी सीडी विधानसभा में रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के लोगों को धमकाया जा रहा है
विधायक करन माहरा ने कहा कि सरकार के इशारे पर ब्लाक प्रमुख के पति के बार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। दुकानों और प्रतिष्ठानों में जाकर कांग्रेस का झंडा एवं बैनर लगाने से भाजपा के लोग रोक रहे हैं। लोगों को डराया जा रहा है कि तुम्हारी दुकान पर कभी भी छापा पड़ सकता है। दुकानदारों से पूछा जा रहा है कि जीएसटी में पंजीकरण कराया या नहीं और जीएसटी दे रहे हो या नहीं। माहरा ने कहा कि आठ से दस स्थानों पर आबकारी विभाग ने छापेमारी की थी मगर जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। कहा कि आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने ब्लाक प्रमुख से कहा कि आप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से माफी मांग लीजिए और भाजपा में शामिल हो जाइए आपका मामला तुरंत निपट जाएगा। माहरा ने कहा कि इसकी रिकार्डिंग उनके पास है और समय आने पर सार्वजनिक कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed