{"_id":"59d93eb34f1c1b8d698b49c2","slug":"121507409587-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने कर्नल के साथ भर्ती स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने कर्नल के साथ भर्ती स्थल का किया निरीक्षण
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कर्नल के साथ भर्ती स्थल का निरीक्षण किया और अभ्यर्थियों की व्यवस्था के बारे में अधीनस्थ अधिकारियों से जानकारी ली। इधर बागेश्वर जिले के अभ्यर्थियों के आने पर पुलिस ने बाहर से सुरक्षा का मोर्चा संभाल लिया है।
डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने कर्नल विनेश नायर, एडीएम हरवीर सिंह के साथ कैंट में जाकर सेना की भर्ती की तैयारियों का जायजा लिए। डीएम ने बताया कि भर्ती के लिए बाहर की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। भर्ती स्थल तक जाने के लिए परिवहन विभाग को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को रहने के लिए गुरुद्वारे समेत सामाजिक संगठनों के सहयोग से बुद्ध पार्क में रहने की निशुल्क व्यवस्था की गई है। भर्ती स्थल पर बैरिकेडिंग की गई है। अग्निशमन की गाड़ी, पेयजल, विद्युत, सचल शौचालयों की व्यवस्था की गई है। संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। सेना भर्ती में आने वाले युवाओं के अभिलेखों का सत्यापन करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी भी लगाए गए हैं। रात तक काफी संख्या में बागेश्वर जिले के अभ्यर्थी पहुंच गए थे।
भर्ती में आए अभ्यर्थी न भूलें
- प्रवेश पत्र और भर्ती के मेल का पत्र अवश्य लेकर आएं।
- अभ्यर्थी सभी शैक्षिक पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र के दस्तावेजों असली और सत्यापित छायाप्रति लाना न भूलें।
- नाखून कटे हों, सिर के बाल छोटे रहें, कान का मैल साफ करें, बालों की सफाई करें।