{"_id":"59ad933e4f1c1bec278b52d3","slug":"121504547646-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद ने शुरू की प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद ने शुरू की प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन की तैयारियां
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद ने नौ सितंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक सुशील उनियाल ने यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि कांग्रेस और भाजपा सत्ता में आते ही जनमुद्दों को भूल जाते हैं। उन्होंने गांव-गांव जाकर राष्ट्रीय दलों की करतूतों को उजागर करने का आह्वान किया।
उनियाल का यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए उनियाल ने कहा कि जिन उम्मीदों को लेकर प्रदेश की जनता ने भाजपा को गद्दी सौंपी थी, अब वह अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों का सशक्त विकल्प एक मात्र उत्तराखंड क्रांति दल है। पार्टी अब नए सिरे से भविष्य तलाश रही है, पंचेश्वर बांध का पार्टी विरोध करेगी और गैरसैंण स्थायी राजधानी को प्रमुख मुद्दा बनाएगी। उन्होंने कहा कि तमाम मुद्दों को लेकर नौ सितंबर को हल्द्वानी में उक्रांद युवा मार्चा का सम्मेलन है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को सम्मेलन में पहुंचने की अपील की। केंद्रीय कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। अध्यक्षता जगदीश रौतेला ने और संचालन लाल सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान प्रताप चौहान, हीरा बल्लभ भट्ट, अर्जुन खंपा, खीम सिंह रौतेला, दीपक अधिकारी, विपिन पंत, उमेश तिवारी, हेम रौतेला, ललित बिष्ट, विशन सिंह रावत, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।