{"_id":"65809f92cdc6b0f46309c5e8","slug":"12000-candidates-applied-for-u-set-nainital-news-c-238-1-shld1023-1700-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: यू-सेट के लिए 12,000 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: यू-सेट के लिए 12,000 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
Tue, 19 Dec 2023 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
नैनीताल। उत्तराखंड के महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों के पदों के लिए आयोजित होने वाली स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (यू-सेट) का जिम्मा कुमाऊं विवि को सौंपा गया है। विवि की ओर से सात जनवरी को होने वाली परीक्षा में अब तक 12,000 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। साथ ही विवि की ओर से अधिकतर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
यू-सेट के लिए नियुक्त सदस्य सचिव प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थी https://www.usetonline.co.in पर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा https://www.kunainital.ac.in पर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तक है। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क 18 दिसंबर, आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 20 दिसंबर है।
यहां बनाए हैं केंद्र
नैनीताल। प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए नैनीताल, अल्मोड़ा, पंतनगर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, गोपेश्वर, टिहरी गढ़वाल, श्रीनगर गढ़वाल, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और कोटद्वार में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।