{"_id":"6a8f3d366cf4d0afc20123ad","slug":"12-roads-closed-in-nainital-district-river-water-levels-rise-nainital-news-c-238-1-ntl1018-129822-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल जिले में 12 सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल जिले में 12 सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर बढ़ा
Thu, 27 Aug 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिले में बुधवार को मौसम लगातार बदला रहा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की शाम चार बजे की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में बादल छाए रहे। बीते 24 घंटे में कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। नैनीताल में 1.0 मिमी, मुक्तेश्वर में 13.2 मिमी और चोरगलिया में 8.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में औसत वर्षा 3.5 मिमी रही। गौला, कोसी और नंधौर नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार गौला बैराज में 27,576 क्यूसेक सामान्य और 41,364 क्यूसेक चेतावनी स्तर का डिस्चार्ज दर्ज किया गया। वहीं, जिले में वर्तमान में एक मुख्य जिला मार्ग और 11 ग्रामीण मार्ग बाधित हैं। इनमें पांडेगांव-रानीकोटा गोठिया मुख्य जिला मार्ग भी शामिल है।
इसके अलावा रातीघाट-बुधलाकोट, बेतालघाट-रोपा मोटर मार्ग, लमजाला मोटर मार्ग, कठघरिया-बेल, पदमपुर-सुखाकोट पौखरी, पतलोट-पचया, खनसू-टांडा, रुखड़ा-कठगोदाम, नाई-भूमका, चमड़िया-लोहाली और कड़ियालेट-दूधबाना मार्ग शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार संबंधित खंडों की ओर से मार्ग खोलने की कार्रवाई गतिमान है। अधिकांश बाधित मार्गों को 26 अगस्त को खोलने की संभावित तिथि बताई गई है जबकि रातीघाट-बुधलाकोट मार्ग के 27 अगस्त तक खुलने की संभावना है।