{"_id":"5e94a8028ebc3e72c445930c","slug":"12-rice-mills-sent-bad-rice-rfc-said-now-this-will-be-the-case-haldwani-news-hld3800328183","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 राइस मिलों ने भेज दिया खराब चावल, आरएफसी ने कहा-अब ऐसा हुआ तो केस होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 राइस मिलों ने भेज दिया खराब चावल, आरएफसी ने कहा-अब ऐसा हुआ तो केस होगा
विज्ञापन
हल्द्वानी। राइस मिलर्स लॉकडाउन का फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मिलों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बंटने वाले चावल की गुणवत्ता से खेल करना शुरू कर दिया है। 12 राइस मिलों ने खराब चावल की सप्लाई कर दी। संभागीय खाद्य नियंत्रक ने उन्हें नोटिस जारी किया है। अब खराब चावल भेजने पर सभी गोदाम इंचार्जों को मिलर्स के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराने के आदेश दिए गए हैं।
सफेद और लाल कार्ड धारकों को पांच किलोग्राम प्रति यूनिट चावल देने के आदेश के बाद चावल की खपत बढ़ गई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राइस मिलों से चावल खरीद रहा है लेकिन राइस मिलर्स चावल में खेल कर रहे हैं। विभाग की जांच में नैनीताल जिले की नया गांव कालाढूंगी की एक मिल, रामनगर की चार मिल, जसपुर की तीन मिल, काशीपुर की दो मिल, खटीमा की दो मिल का चावल जांच में अधोमानक पाया गया।
अधोमान चावल देने के मामले में सभी 12 राइस मिलर्स को नोटिस जारी किया गया है। सभी गोदाम इंचार्ज और वरिष्ठ विपणन निरीक्षकों को खराब चावल आने की दशा में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
-ललित मोहन रयाल, आरएफसी