फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12-meter-long crack on Nainital Road in Kathgodam; a risky journey.

Nainital News: काठगोदाम में नैनीताल रोड पर 12 मीटर लंबी दरार, जोखिम भरा हुआ सफर

Sat, 13 Jun 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
12-meter-long crack on Nainital Road in Kathgodam; a risky journey.
हल्द्वानी। काठगोदाम में चल रहा सीवर लाइन निर्माण कार्य अब लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि आफत बनता जा रहा है। नैनीताल रोड पर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के सामने सड़क के बड़े हिस्से बड़े हिस्से में करीब 10 से 12 मीटर लंबी और चार से पांच इंच चौड़ी दरार पड़ गई है। पास ही एक तीन से पांच मीटर लंबी और दरार है। इससे यहां यातायात जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

काठगोदाम में नरीमन पेट्रोल पंप के पास सीवर लाइन के लिए चल रही खोदाई के बाद सही तरीके से भरान नहीं किए जाने और लगातार बारिश के चलते सड़क धंस गई। स्थिति यह है कि दरार लगातार फैल रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इस हिस्से को पार करने के लिए मजबूर हैं। इधर देर शाम प्रशासन ने दरार को मिट्टी से पाट दिया है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले सड़क किनारे धंसा था ट्रक
सीवर लाइन की खुदाई वाले क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व एक ट्रक भी फंस गया था। बताया जाता है कि सड़क से गुजरते समय ट्रक का एक पहिया उस स्थान पर चला गया जहां खुदाई के बाद मिट्टी भरी गई थी। मिट्टी धंसने से ट्रक का अगला पहिया फंस गया, जिसे काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

—-
धीमी रफ्तार का काम, तेज़ी से बिगड़ते हालात
काठगोदाम क्षेत्र में पिछले एक महीने से अधिक समय से सीवर लाइन का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते नैनीताल रोड पर दो लेन की सड़क जगह-जगह सिंगल लेन में बदल चुकी है। इससे रोजाना लंबा जाम लग रहा है। बारिश में कीचड़ और धूप के दौरान उड़ती धूल ने हालात और खराब कर दिए हैं। जनता के लिए यह निर्माण कार्य अब सुविधा कम और परेशानी ज्यादा बन चुका है।

यातायात का दबाव बढ़ने से खतरा
आगामी वीकेंड और कैंची धाम मेले के चलते नैनीताल रोड पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ने की आशंका है। ऐसे में यदि समय रहते इस दरार की मरम्मत नहीं की गई तो स्थिति और विकट हो सकती है।
—-
लोनिवि बोला-सड़क यूयूएसडीए को हैंडओवर
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने का कहना है कि संबंधित सड़क हाल ही में यूयूएसडीए को हस्तांतरित की जा चुकी है और अब मार्ग के रखरखाव की जिम्मेदारी उसी संस्था की है।

—-
संबंधित अधिकारियों के अनुसार मौके पर तीन मीटर गहराई की ट्रंच खोदी गई है जिसका अभी भरान नहीं हुआ है। ऐसे में कभी बारिश और कभी तेज धूप के कारण सड़क पर दरार आई है। कार्यदायी संस्था को दरार आने के सही कारणों का पता लगाने और मौके पर सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दे दिए गए हैं। -एपी बाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी



यहां रात में मिट्टी भरकर पाटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed