फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12 dogs pounce on elderly woman on a walk in Nainital

नैनीताल में सैर पर निकली बुजुर्ग महिला पर झपटे 12 कुत्ते

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
12 dogs pounce on elderly woman on a walk in Nainital
नैनीताल में कुत्ते ने किया हमला देवकी देवी (84) बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर की एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुबह की सैर के दौरान आवारा कुत्तों ने काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तल्लीताल निवासी देवकी देवी मंगलवार की सुबह रोज की तरह माल रोड पर टहलने निकली थीं। तब ही गैस एजेंसी के पास अचानक एक कुत्ते ने पीछे से आकर उनके पैर में दांत गढ़ा दिए। दर्द के मारे जब वह चीखीं तो आसपास मौजूद अन्य कुत्तों का झुंड उनपर झपट पड़ा।
विज्ञापन

जबतक आसपास के लोग उन्हें बचाने आते कुत्तों ने उनके पैर को बुरी तरह नोंच डाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देवकी देवी पर कम से कम 12 कुत्तों ने हमला किया था। घटना के बाद तुरंत उन्हें दिव्या पांडे, विनोद कोठारी व सागर जोशी ने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। वहां के डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि देवकी देवी के पैर में काफी गहरा घाव है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed