{"_id":"5c9d069fbdec2258a5432574","slug":"11553794719-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित भुगतान न होने से भड़के ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित भुगतान न होने से भड़के ठेकेदार
विज्ञापन
बागेश्वर। पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर ऐसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में लंबित निर्माण कार्यों का भुगतान और पूर्व में कराए गए कार्यों के भुगतान में से काटी गई धरोहर राशि अभी तक वापस न किए जाने पर आक्रोश जताया गया। बैठक में कांट्रेक्टरों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि लंबित समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर दो अप्रैल को कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
संरक्षक हीरा बल्लभ भट्ट की अध्यक्षता में लोनिवि के डांक बंगले में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा लोनिवि के अभियंताओं ने पूर्व में ठेकेदारों से मौखिक रूप से कई काम करवाए, लेकिन उनका आज तक भुगतान नहीं हो सका है। कई ठेकेदारों को राज्य बनने से पहले कराए गए कई कामों का भुगतान नहीं किया गया है।
ठेकेेदारों को वर्षों पूर्व संपन्न हुए कार्यों के भुगतान में काटी गई दस प्रतिशत धरोहर राशि का भुगतान भी नहीं किया गया है। इस मौके पर शासन और लोनिवि से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। संजय नेगी के संचालन में हुई इस बैठक में दिनेश बिष्ट, हरीश चौबे, ललिता प्रसाद, नरेंद्र रावत, गोविंद कोहली, रवि गढ़िया, नवीन परिहार, हीरा सिंह रावत, राजेंद्र भंडारी, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।