{"_id":"5c671acfbdec221181373f7e","slug":"11550260943-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से ठीक पहले सियासी ड्रामे की जमीन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से ठीक पहले सियासी ड्रामे की जमीन तैयार
विज्ञापन
neta ji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लोक सभा चुनाव से ठीक पहले ही प्रदेश में सरकार एक और सियासी ड्रामे की जमीन तैयार कर रही है। कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्रों केकी सड़कों के लिए करीब 35 करोड़ रुपये रुपये के प्रस्तावों को हरी झंडी देने की तैयारी है। इधर, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निर्वाचन क्षेत्र हल्द्वानी की सड़कों का एक भी प्रस्ताव नहीं है। इंदिरा पहले से ही सरकार पर विपक्ष के विधायकों की अनदेखी का आरोप लगाती रही हैं और अब उनका सुर और तीखा हो सकता है।
रुद्रपुर में विजय शंखनाद रैली कर भाजपा कुमाऊं में चुनाव अभियान की शुरूआत कर चुकी है। इस रैली के विरोध में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने रुद्रपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन में हिस्सा भी लिया था। इसके तुरंत बाद अब सत्ता पक्ष के विधायकों की सड़कों के प्रस्ताव मंजूर होने और कांग्रेस विधायकों के प्रस्तावों की अनदेखी का मसला भी उठ सकता है।
सरकार ने पूर्व में हर विधायक को सड़कों के लिए दस-दस करोड़ रुपये देने का ऐलान भी किया था। सरकार के इसी प्रस्ताव के तहत कई विधायकों ने सड़काें के प्रस्ताव शासन को भेजे भी हैं। सूत्रों के मुताबिक लालकुआं के भाजपा विधायक नवीन दुम्का के करीब 15 करोड़ रुपये की सड़कों के प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं। दुम्का ने पहले 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे थे और अब वे पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव और भेजेंगे। नवीन दुम्का ने प्रस्ताव भेजने की पुष्टि भी की है।
विज्ञापन
इसी तरह कालाढूंगी के भाजपा विधायक बंशीधर भगत के भी 18 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। इनकी ओर से दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव और भेजे जा सकते हैं। इस तरह से बंशीधर भगत के विधानसभा क्षेत्र में 20 करोड़ रुपये की सड़कों को मंजूरी मिल सकती है। लोक निर्माण विभाग के सूत्रों के मुताबिक इन दोनों विधायकों के प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही टोकन मनी भी जारी कर दिया जाएगा। विभागीय सूत्रों का यह भी कहना है कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र का एक भी प्रस्ताव नहीं है।
चुनाव से ठीक पहले सियासी ड्रामे की जमीन तैयार
लालकुआं, कालाढूंगी को सड़कों के लिए 35 करोड़, हल्द्वानी दरकिनार
सत्ता पक्ष के प्रस्ताव स्वीकार, नेता प्रतिपक्ष के क्षेत्र से एक भी प्रस्ताव नहीं