फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सरोवरनगरी में हुई भीषण ओलावृष्टि से रुके रहे वाहन

सरोवरनगरी में हुई भीषण ओलावृष्टि से रुके रहे वाहन

Sat, 16 Feb 2019 01:36 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
सरोवरनगरी में हुई भीषण ओलावृष्टि से रुके रहे वाहन
सरोवरनगरी में हुई भीषण ओलावृष्टि से रुके रहे वाहन - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। सरोवरनगरी में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे से जमकर ओलावृष्टि हुई। करीब आधा घंटे तक जमकर ओले गिरे। ओलावृष्टि समाप्त होने के बाद भी सड़कों पर ओले जमे रहे। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। माल रोड पर घंटेभर तक वाहन रुके रहे। आंतरिक सड़कों पर भी जाम लग गया। इससे वाहन चालकों समेत राहगीरों को भी परेशानी हुई। कई लोग अपने वाहनों को छोड़ पैदल ही गंतव्य की ओर बढ़े। मल्लीताल पुलिस ने सड़कों से ओले हटाकर रास्ते खुलवाए।
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में भले ही कम ओले गिरे, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के बाद नगर में बारिश होने से ठंड बढ़ गई। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के अनुसार 24 घंटे के भीतर 21 मिमी बारिश हुई। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह के मुताबिक झील के जलस्तर में डेढ़ इंच की बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर पांच फुट सात इंच से बढ़कर शुक्रवार को पांच फुट साढ़े आठ इंच पहुंच चुका है। इससे पहले बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के दौरान नगर के कई क्षेत्रों की बिजली भी गुल हो गई। सुबह भी हल्की बारिश हुई लेकिन बाद में धीरे-धीरे मौसम खुलने लगा। दोपहर 12 बजे के बाद फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा। दो बजे से पूरा आसमान काले घने बादलों से घिर गया। ठंड बढ़ने से हिमपात की भी उम्मीद है।
विज्ञापन



ओलों ने घंटेभर तक रोका यातायात
सरोवरनगरी में हुई भीषण ओलावृष्टि, पुलिस को सड़क से हटाने पड़े ओले


देर में पिघले दोगुने आकार के ओले
नैनीताल। नगर में अक्सर सामान्य स्तर के ही ओले गिरते हैं लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद करीब 30 मिनट तक जो ओले गिरे उनका आकार काफी बड़ा था। अक्सर ओले घंटेभर बाद गल जाते हैं लेकिन शुक्रवार को गिरे ओले शाम तक सड़कों पर हिमपात की तरह जमे रहे। इससे नगर में काफी परेशानियां भी बढ़ गई। इससे ठंड बढ़ गई। जाम में फंसे वाहनों को निकालने की होड़ में कई वाहन क्षतिग्रस्त भी हो गए। इनमें पर्यटक वाहनों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिमपात जैसी रही ओलावृष्टि
नैनीताल। नगर के लोगों के लिए भले ही ओलावृष्टि परेशानी का सबब बनी हो लेकिन नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए यह अनूठा अनुभव था। उनका कहना था कि पहली बार इतने बड़े ओले देखे। ओलावृष्टि थमने के बाद कई पर्यटक नगर के पार्कों और ऊंचाई वाले स्थलों पर पहुंचे। वह ओलों के गोले बनाकर एक-दूसरे पर मारते देखे गए तो कुछ ने ओलों के साथ जमकर फोटोग्राफी की। पर्यटकों के लिए यही ओलावृष्टि हिमपात जैसी रही।


सैनिक स्कूल के पास एक छत पर गिरा पेड़
नैनीताल। नगर में दोपहर दो बजे के बाद तेज आंधी तूफान, ओलावृष्टि के दौरान मल्लीताल पंत सदन में हाईकोर्ट के कर्मी उमेश पाल और मीर आलम की छत पर सुरई का पेड़ गिर गया, जिससे छत क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर नैनीताल नगर पालिका वन रेंज के रेंजर प्रमोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में वन दरोगा हीरा सिंह शाही, वनरक्षक विमला राठौर समेत रेंज के कई अन्य कर्मियों के बाद वन निगम, अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए और पेड़ हटाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed