{"_id":"5c3b9c9bbdec227368420ce9","slug":"11547410587-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा छोड़ने के लिए 80 बच्चों ने दौड़ लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा छोड़ने के लिए 80 बच्चों ने दौड़ लगाई
विज्ञापन
ड्रग्स की लत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नशे से दूर रहने और खेलों की ओर बच्चों को जोड़ने के मकसद से एसएसपी ने रविवार को गफूर बस्ती के 80 बच्चों की सौ मीटर दौड़ करवाई। सौ मीटर की दौड़ में सफल छह बच्चों को एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता से पहले एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने गफूर बस्ती, ढोलक बस्ती के बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। कहा कि शिक्षा और खेल से ही बच्चों का जीवन सुधर सकता है। बच्चों ने कविता, गजल, नाच, गाने के साथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया। संचालन शाहिद हुसैन ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मजहर नईम नवाब, मौलाना मुकीम (मस्जिद उमर के पेश इमाम), हाजी शाकिर हुसैन, सलीम सैफी, हाजी शमशुद्दीन, मोहम्मद माजिद, मोहम्मद यासीन यासीन खान, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, उपनिरीक्षक मंगल सिंह नेगी, उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक, उपनिरीक्षक मनोज यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
गफूर बस्ती में नशे के खिलाफ दौड़े बच्चे
एसएसपी ने कराई प्रतियोगिता, 80 बच्चों ने दौड़ लगाई, छह को मिला सम्मान
ये रहे परिणाम
-बालक वर्ग में मोहम्मद इमरान पहले, सिराज दूसरे और ऐजाज तीसरे स्थान पर रहे।
-बालिका वर्ग में आलिया पहले, शाइना मिर्जा दूसरे और राजिना तीसरे स्थान पर रहीं।