फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अनुज रावत का रणजी टीम में चयन

अनुज रावत का रणजी टीम में चयन

Wed, 07 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अनुज रावत का रणजी टीम में चयन
रामनगर के अनुज रावत - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। रामनगर निवासी विकेट कीपर बल्लेबाज अनुज रावत को दिल्ली के चयनकर्ताओं ने अच्छे प्रदर्शन का इनाम दिया है। अनुज को दिल्ली की 15 सदस्यीय रणजी टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन

अनुज ने पिछले महीने ढाका में आयोजित अंडर-19 एशिया कप में भारत को विजेता बनाने में कई अहम पारिया खेलीं थी। दिल्ली रणजी टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋ षभ पंत का चयन भारतीय टीम में होने से दिल्ली की टीम के चयनकर्ताओं ने अनुज रावत पर भरोसा कायम रख उन्हें टीम में शामिल किया है। नीतीश राणा की कप्तानी वाली टीम में गौतम गंभीर, इशांत शर्मा जैसे नामी खिलाड़ी के साथ अनुज को खेलने का मौका मिलेगा। इससे पूर्व में भी अनुज कई बार रणजी टीम का हिस्सा रह चुके हैं और भारत की अंडर-19 टीम के नियमित खिलाड़ी के तौर श्रीलंका दौरे पर गई अंडर-19 टेस्ट टीम की कप्तान रहे। दिल्ली अंडर-19 टीम की ओर से वीनू मांकड़ ट्राफ ी में कई यादगार पारी खेल दिल्ली की टीम को जिताया। अनुज रावत को चयनकर्ताओं ने मंगलवार को फि रोजाशाह कोटला मैदान में टीम के साथ जुड़ने को कहा है। उनके चयन पर मां आशा रावत, पिता वीरेंद्र सिंह रावत, सीएयू के मीडिया प्रभारी कमल पपनै, कोल्ट्स एकेडमी के कोच नवीन टम्टा, मनोज भट्ट, विजय आर्य, पूर्व सहायक खेल निदेशक विनोद वर्मा, लीला कांडपाल, अमित सिरोला, राजू नेगी, आशु चंद, नूर आलम ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed