{"_id":"5b75e66542c79241354bb41c","slug":"11534453349-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में 656 रिक्त पदों पर तैनात होंगे नितांत अस्\nथायी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में 656 रिक्त पदों पर तैनात होंगे नितांत अस् थायी शिक्षक
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में प्राध्यापकों की कमी के चलते पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी डिग्री कॉलेजों में 656 खाली पदों पर नितांत अस्थायी शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। उच्चशिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को डिग्री कॉलेजों को पत्र भेजा है।
राज्य में उच्चशिक्षा विभाग द्वारा 100 राजकीय महाविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। लंबे समय से उच्चशिक्षा में प्राध्यापकों की नियुक्ति न होने के कारण कई महाविद्यालयों में बेहतर पठन-पाठन की दिक्कत है। हाल ही में खुले महाविद्यालयों में तो कामचलाऊ व्यवस्था के तहत काम चल रहा है। इधर, कई महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की तैनाती को लेकर छात्रों के आंदोलन भी शुरू हो गए हैं। इस स्थिति को प्रभारी उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र घिल्डियाल ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को सभी महाविद्यालयों को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि किस महाविद्यालय को कितने शिक्षकों की जरूरत फौरी तौर पर है, इस बारे में सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से सूचना तत्काल मांगी गई है। प्रभारी निदेशक ने बताया कि महाविद्यालयों में पठन-पाठन सुचारु चल सके, इसके लिए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालयों में नितांत अस्थायी शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। यह तैनाती कामचलाऊ व्यवस्था के तहत होगी। उन्होंने बताया कि खाली पदों के अध्याचन के सापेक्ष लोकसेवा आयोग में भर्ती के अंतर्गत प्राध्यापकों के साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ समय में महाविद्यालयों को नियमित प्राध्यापक मिलने शुरू हो जाएंगे।
राज्य में डिग्री कॉलेज - 100
प्राध्यापकों के कुल पद - 2098
नियमित कुल प्राध्यापक - 1026
गेस्ट टीचर कार्यरत - 306
संविदा पर कार्यरत - 51
सांध्यकालीन शिक्षक - 69
कामचलाऊ व्यवस्था में - 253