{"_id":"5b2ffd854f1c1bab6e8b9aa7","slug":"11529871749-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की टीम कहीं पास कहीं फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की टीम कहीं पास कहीं फेल
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम के अफसर स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने पर अपनी पीठ थपथपाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। धरातल पर सड़कों पर फैली गंदगी, कूड़े से पटे नाले साफ बयां कर रहे हैं कि थ्योरी में निगम अव्वल रहा हो पर प्रैक्टिकल में फेल ही हैं।
नगर निगम की स्वच्छता सर्वे में तीसरा स्थान हासिल करने के दूसरे दिन ही सफाई व्यवस्था धड़ाम दिखी। शहर के पॉश इलाके नवाबी रोड, एयरोड्रम कंपाउंड, राजपुरा, आवास विकास, रोडवेज के आसपास सड़कों पर गंदगी फैली है। वार्डों में कूड़ा कलेक्शन के दौरान जो कूड़ा गाड़ियों से सड़क पर गिर जा रहा है इसको भी नहीं साफ किया जा रहा है। हालत यह है कि नाले नालियों की सफाई की जा रही है तो गंदगी निकाल कर नाली किनारे रख दी जाती है। इसको हटाया भी नहीं जाता है जो बाद में बहकर नाले में चली जाती है। वहीं मानसून सीजन से पूर्व नालों की सफाई के दावे भी हवाई है। दो हफ्ते पूर्व नालों की सफाई की गई थी जबकि नाले गंदगी से पटे हैं। राजपुरा का नाला गंदगी से पटा है तो शनि बाजार के नाले की सफाई नहीं हो सकी है। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि नियमित तौर पर सफाई और कूड़ा कलेक्शन हो रहा है। नाले की सफाई हुई है। लोग फिर से कूड़ा नाले में डाल देते हैं।