{"_id":"5afde8514f1c1bd0408b62da","slug":"11526589521-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारवाद गलत नहीं, काम करने वाले भी लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारवाद गलत नहीं, काम करने वाले भी लड़ेंगे चुनाव
Updated Fri, 18 May 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : self
हल्द्वानी। उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि परिवारवाद गलत नहीं है। काम करने वाले युवाओं को चुनाव लड़ने का अधिकार है। केंद्र सरकार के 15 मंत्रियों के बच्चों और रिश्तेदारों को भाजपा ने भी टिकट दिया। बृहस्पतिवार को स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कई राज्यों के उपचुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज कर चुकी है। थराली उपचुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। थराली में पूर्व सीएम और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर सभी ने मिलकर मोर्चा संभाला है। प्रत्याशी को पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा रही है। कहा कि गरीबों को चीनी, चावल और मिट्टी तेल से सरकार ने वंचित कर दिया है साथ ही घर-घर शराब बेचने का फरमान राज्य सरकार ने दिया है। केंद्र एवं राज्य सरकार के ऐसे निर्णयों से महिलाओं में खासा आक्रोश है। सिंह के अनुसार केंद्र सरकार संविधान की हत्या करने पर उतारू है। गोवा, मेघालय और मणिपुर में बड़ी पार्टी होने के बाद राज्यपाल ने कांग्रेस को नहीं बुलाया। जबकि कर्र्नाटक में राज्यपाल ने भाजपा को बुलाया।
सीएम के पीआरओ दे रहे पांच हजार प्रलोभन
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि थराली उपचुनाव में मुख्यमंत्री के एक जनसंपर्क अधिकारी आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर लोगों को पांच-पांच हजार रुपये का प्रलोभन दे रहे हैं। लोगों से प्रार्थना पत्र भी लिया जा रहा है। भाजपा धनबल, बाहुबल और शक्तिबल का प्रयोग कर रही है। । डॉ. हृदयेश ने कहा कि कर्नाटक में संविधान की हत्या करने वाली भाजपा के खिलाफ शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन होगा।