फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शासन के आदेश पर बीआरसी, एबीआरसी, सीआरसी कार्यमुक्त

शासन के आदेश पर बीआरसी, एबीआरसी, सीआरसी कार्यमुक्त

Fri, 09 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
शासन के आदेश पर बीआरसी, एबीआरसी, सीआरसी कार्यमुक्त
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने शासन के आदेश पर बीआरसी, एबीआरसी और सीआरसी पदों पर कार्य रहे अध्यापकों को कार्यमुक्त कर दिया है। कई समन्वयकों ने आदेश अभी लिए ही नहीं है। सीआरसी (क्लस्टर रिसोर्स परसन) व्यवस्था खत्म होने से शिक्षा विभाग में सूचनाएं भेजने का काम ठप हो गया है।
विज्ञापन

सर्वशिक्षा अभियान के तहत जिले में आठ ब्लॉकों में बीआरसी, एबीआरसी, संकुल स्तर पर सीआरसी काम कर रहे थे। कुछ समय से बीआरसी और सीआरसी पदों पर तैनाती को लेकर शिक्षा विभाग में विवाद हुआ था। बीआरसी एवं सीआरसी के पद को लेकर विवाद को समाप्त करने के लिए शासन ने इन पदों को समाप्त करने के आदेश दिए हैं। इस पर जिले के आठों ब्लॉकों में कार्यरत बीआरसी, एबीआरसी एवं सीआरसी को हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। बीईओ हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शासन के आदेश पर ब्लॉक स्तर पर तैनात एबीआरसी, बीआरपी और सीआरसी के पदों पर कार्य कर रहे अध्यापकों को कार्य मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी को एकतरफा कार्य मुक्त किया गया है। कई समन्वयकों ने कार्य मुक्त संबंधी आदेश नहीं लिए। इन्हें पंजीकृत डाक से आदेश भेजे गए हैं। अभी यह आदेश भी नहीं मिला है कि समन्वयक के पदों पर कार्य कर रहे अध्यापकों को कहां तैनाती दी जाएगी। अलग-अलग समन्वयकों की तैनाती से बचने के लिए पूर्व में सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एकीकरण की योजना भी बनाई है। रमसा में समन्वयक नियुक्त नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed