फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   परिसंपतियों के बंटवारे को लेकर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: तिवारी

परिसंपतियों के बंटवारे को लेकर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: तिवारी

Sun, 30 Jul 2017 10:22 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
परिसंपतियों के बंटवारे को लेकर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: तिवारी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा है कि परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर डबल इंजन की सरकार मौन साधे हुए हैं। उन्होंने सरकार से इस संबंध में श्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाई है। कहा कि जनता ने कांग्रेस का माफियाराज और भाजपा की बेवकूफ बनाने वाली नीतियां भी देख ली हैं। प्रदेश को बचाने के लिए सशक्त क्षेत्रीय दल की आवश्यकता है। 26 और 27 अगस्त को देहरादून में प्रस्तावित उपपा के चौथे द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी, सरकार की कुनीतियों के खिलाफ भी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन



यहां पत्रकार वार्ता में तिवारी ने बताया कि नानीसार मुद्दे को लेकर भाजपा भी कांग्रेस के पदचिन्हों पर चल रही है। कहा कि सरकार शीघ्र सार्थक कार्रवाई नहीं करती तो फिर से प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। तिवारी ने कहा कि सरकार ने बेरोजगारी दूर करने का अश्वासन दिया था, लेकिन यह समस्या चरम पर है। शराब को लेकर जनता सड़कों पर है, लेकिन सरकार का शराब प्रेम बढ़ता जा रहा है। शराब की दुकान खुलने का समय सायंकाल छह बजे निर्धारित किया गया है, लेकिन मयखानों को लेकर कोई भी नीति तय नहीं की गई है। सरकार की शराब नीति से तस्करी बढ़ गई है। उन्होंने उपपा से जुड़कर सशक्त क्षेत्रीय दल की परिकल्पना को साकार करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed