फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रेलवे के अधिकारियों को नहीं पता कहां कितना अतिक्रमण

रेलवे के अधिकारियों को नहीं पता कहां कितना अतिक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों को नहीं पता कहां कितना अतिक्रमण
rti
हल्द्वानी। रेलवे ने गफूर बस्ती, बनभूलपुरा क्षेत्र पर कब्जा चिह्नित करने के साथ लोहे के खंभे भी लगा रखे हैं। मामले में वैधानिक कार्रवाई भी चल रही है लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल कार्यालय में काठगोदाम से लालकुआं तक उसकी भूमि पर कितना कब्जा है? कब्जे वाली भूमि की कीमत कितनी है? उसकी जानकारी मंडल कार्यालय में नहीं है। यह चौंकाने वाली बात आरटीआई में सामने आई है।
विज्ञापन

13 फरवरी को रेलवे भूमि पर कब्जे समेत विभिन्न बिंदुओं पर पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल से सूचना मांगी गई थी। लोक सूचना अधिकारी इज्जतनगर मंडल से सूचना अधिकार में जब इन बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई तो मंडल के वाणिज्य, समाडि, सिग्नल विभागों ने मद संख्या का उल्लेख करते हुए सूचना विभाग से संबंधित नहीं कह दिया, तो वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/ प्रथम ने आवेदन की मद संख्या का उल्लेख तो नहीं किया बल्कि जवाब में कहा कि आवेदक सीनियर सेक्शन इंजी/कार्य/काठगोदाम, काशीपुर, रुद्रपुर सिटी कार्यालय में उपस्थित हो और दस्तावेजों की छाया प्रति स्वयं के खर्चे से प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

यही नहीं बिना प्लेटफार्म टिकट लिए स्टेशन पर पहुंचने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई? उसका भी ब्योरा नहीं है। यही नहीं कितने कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई? उसे वाणिज्य विभाग ने व्यक्तिगत सूचना बताते हुए सूचना देने से इंकार कर दिया। विभाग ने पांच सालों में कुल कितने कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, उसकी संख्या तक का उल्लेख नहीं किया है। जबकि रेलवे के ही समाडि विभाग ने पांच सालों में 61 कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे की जमीन पर कितना कब्जा, मंडल कार्यालय में सूचना नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed