फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कोटाबाग में पंखा गिरने से छात्रा घायल

कोटाबाग में पंखा गिरने से छात्रा घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
कोटाबाग में पंखा गिरने से छात्रा घायल
कालाढूंगी (नैनीताल)। जीआईसी बजूनिया हल्दू में सिर दर्द से कराह रही छात्रा के सिर पर पंखा टूट कर गिर गया। इससे एक छात्रा घायल हो गई। प्रधानाचार्य ने एक छात्र को दोषी मानते हुए उसके अभिभावक को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

जीआईसी बजूनिया हल्दू में शनिवार को प्रतिभा दिवस मनाया जा रहा था। इस बीच छात्रा उर्मिला नैनवाल और वर्षा गरजोला के सिर में अचानक तेज दर्द हो गया। इसलिए दोनों छात्राएं कार्यक्रम स्थल से उठकर आराम करने कक्षा कक्ष में चली गईं। कुछ देर बाद उमस और गर्मी से बचने के लिए जैसे ही उर्मिला ने पंखे का स्विच ऑन किया तो पंखा टूट कर उसके सिर पर आ गिरा। इससे वह घायल हो गई जबकि वर्षा बालबाल बच गई। सीएचसी कोटाबाग में उर्मिला का उपचार किया गया। कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच की तो एक छात्र की शरारत का पता चला। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ललित मोहन आर्या ने बताया कि एक छात्र ने शुक्रवार को चलते पंखे को डंडे से रोका था। इस कारण पंखा क्रेक हो गया था। उन्होंने बताया कि उक्त शरारती छात्र के अभिभावक को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


पंखा गिरने से जीआईसी बजूनिया हल्दू की छात्रा घायल
किसी छात्र ने शुक्रवार को डंडे से रोका था चलता पंखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed