फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रामनगर: प्रदेश के नागरिकों को खुशहाली दें हनुमानजी

रामनगर: प्रदेश के नागरिकों को खुशहाली दें हनुमानजी

Fri, 19 Apr 2019 09:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
रामनगर: प्रदेश के नागरिकों को खुशहाली दें हनुमानजी
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
हनुमानजी ने जिस तरह रामजी के काज को संभालाता था, उसी तरह उत्तराखंड के काज को संवारे और प्रदेश के नागरिकों को खुशहाली दें। राज्यपाल बेबी रानी मौर्या ने कहा कि उन्होंने हनुमानधाम आकर यही कामना की। उन्होंने कहा कि असहायों एवं दरिद्रों की सच्ची सेवा ही हमें ईश्वर से मिलाती है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने हनुमानधाम प्रांगण अंजनीग्राम में श्रीहनुमान धाम परिवार की ओर से आयोजित हनुमान जन्मोत्सव के दो दिनी कार्यक्रम में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। वह देहरादून से हेलीकॉप्टर से चलकर दोपहर 12.25 बजे रामनगर डिग्री कॉलेज में बने हेलीपैड पहुंचीं।
विज्ञापन


यहां से कार से हनुमान धाम गईं और वहां पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि श्रीहनुमान अजर-अमर हैं, भक्तों के कष्टों एवं संकटों का निवारण करने वाले हैं, इसलिए उन्हें संकट मोचन कहा जाता है। इसके बाद राज्यपाल ने दिन में हनुमानधाम में बने अंजनीकुटीर में विश्राम किया, जहां उन्होंने लिफ्ट का उद्घाटन भी किया। करीब चार घंटे मंदिर में रुकने के बाद अपरान्ह करीब सवा चार बजे वह देहरादून चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed