{"_id":"5c69c33bbdec221239762669","slug":"111550435131-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन का इंतजार है तब तक विडियो गेम खेलिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन का इंतजार है तब तक विडियो गेम खेलिए
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के साथ मनोरंजन का भी ख्याल रखेगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने मनोरंजन के साथ आय बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र के सहयोग से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर वीडियो गेम/प्ले स्टेशन की सुविधा शुरू करने की योजना बनाई है।
पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम के अलावा लालकुआं और काशीपुर स्टेशन का इस सुविधा के लिए चयन किया है। इसके अलावा यात्रियों को रिलैक्स और आराम देने के लिए फुट मसाज चेयर/रोबोटिक मसाज चेयर लगाने के लिए काठगोदाम रेलवे स्टेशन का चयन किया है। साथ ही आय बढ़ाने के लिए रेलवे अपनी पानी की टंकी से लेकर रेलवे कालोनी की सड़क की तरफ लगने वाली दीवार को विज्ञापन के लिए देने को तैयार है। इसके अलावा निजी क्षेत्र के सहयोग से आय बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही पूर्णागिरी मेले को देखते हुए टनकपुर, पीलीभीत में मार्च से जून तक रेल परिसर में वाणिज्य विज्ञापन के लिए भी प्रस्ताव मांगा है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के एसीएम प्रशांत कुमार के अनुसार वीडियो गेम जैसी सुविधाओं के शुरू होने से यात्रियों को मनोरंजन तो होगा साथ में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और रेलवे का राजस्व भी मिलेगा। इसका विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
ट्रेन का इंतजार है, तब तक वीडियो गेम खेलिए
काठगोदाम स्टेशन पर मनोरंजन के लिए मिलेगी वीडियो गेम की सुविधा
थकान दूर करने के लिए रोबोटिक मसाज चेयर भी होगी, पूर्वोत्तर रेलवे तैयारियों में जुटा, कुमाऊं के कई स्टेशनों का चयन