{"_id":"5c4e0dd6bdec227368421875","slug":"111548619222-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 रुपये में मिलेगा चैनलों का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 रुपये में मिलेगा चैनलों का पैकेज
विज्ञापन
100 का नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मनपसंद चैनलों की उधेड़बुन में उलझे केबल उपभोक्ताओं के लिए संचालक खुद ही आकर्षक पैकेज तैयार करेंगे। इसका शुल्क भी किफायती होगा और हर तरह के चैनल भी पैक में उपलब्ध होंगे।
कुमाऊं में करीब 1.75 लाख केबल उपभोक्ता हैं। केबल ऑपरेटर ग्राहकों को 250 रुपये प्रति माह पर चैनलों का पैकेज उपलब्ध कराते थे। ट्राई के आदेश के बाद अब उपभोक्ताओं को अपने मनपसंद चैनलों का पैकेज तैयार करना होगा। इसको उपभोक्ता डीटीएच कंपनी की वेबसाइट पर जाकर भी बना सकते हैं। आशंका है कि इससे उपभोक्ताओं को मनपसंद चैनल देखने के लिए अधिक शुल्क भुगतान करना पड़ेगा। स्थानीय केबल ऑपरेटर कंपनी हल्द्वानी डिजीटल सर्विसेज ग्राहकों के लिए तीन सौ रुपये में पैकेज तैयार कर रही है। पैकेज में सभी तरह के ग्राहकों को साधने की कोशिश हो रही है।
300 रुपये में मिलेगा चैनलों का पैकेज
स्थानीय केबल ऑपरेटर चैनलों का पैकेज बनाने में जुटे
यह होगा पैकेज में
चैनलों के पैकेज में मनोरंजन, खेल, न्यूज, क्षेत्रीय चैनल, एडवेंचर एंड इनफॉरमेटिव, ज्ञानवर्धक चैनल शामिल होंगे। जिससे सभी तरह के उपभोक्ताओं को मनपसंद कार्यक्रम देखने की सुविधा मिल सके। केबल ऑपरेटर कंपनी हल्द्वानी डिजीटल सर्विसेज के निदेशक हेमंत जोशी के मुताबिक पैकेज में करीब 350 चैनल शामिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कम हो सकते हैं केबल उपभोक्ता
ट्राई के नियमों की मार केबल ऑपरेटरों पर पड़ सकती है। मनपसंद चैनलों का विकल्प चुनने के आदेश के बाद 10 प्रतिशत लोग ही केबल ऑपरेटरों के पास पहुंच रहे हैं जबकि चैनलों का विकल्प चुनने के लिए 31 जनवरी तक का समय बचा है।