{"_id":"5c3111c4bdec2256d22f8525","slug":"111546719684-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट पार्क पहुंचे पंजाब के राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट पार्क पहुंचे पंजाब के राज्यपाल
विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है।
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर शनिवार को परिजनों के साथ कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचे। सुबह 11 बजे वह हेलीकॉप्टर से पीएनजीपीजी कॉलेज परिसर में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर उतरे। उनके साथ पत्नी और पुत्री भी आए हैं। हेलीपैड पर मौजूद एसडीएम हर गिरि गोस्वामी, तहसीलदार प्रियंका रानी, सीओ लोकजीत सिंह ने उनकी अगवानी की। हेलीपैड पर ही गार्ड ऑफ ऑनर के बाद महामहिम ने महाविद्यालय परिसर में बनाए गए सेफ हाउस में अल्पविश्राम किया। इसके बाद राज्यपाल वाहनों के काफिले के साथ कॉर्बेट नेशनल पार्क के खिनानौली वन विश्राम के लिए धनगढ़ी गेट की ओर रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार, रविवार दो दिन तक पार्क में रहेंगे। सोमवार सुबह उनका पंजाब वापसी का कार्यक्रम है।
कॉर्बेट पार्क पहुंचे पंजाब के राज्यपाल
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क पहुंचे पंजाब के राज्यपाल