फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चार सरकारी मिल के लिए 98 करोड़ रुपया जारी

चार सरकारी मिल के लिए 98 करोड़ रुपया जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
चार सरकारी मिल के लिए 98 करोड़ रुपया जारी
हल्द्वानी। शासन ने चार सरकारी चीनी मिलों पर पिछले पेराई सत्र का किसानों का बकाया 98 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। उधर, हरिद्वार की प्राइवेट चीनी मिल में रिसीवर बैठा दिया है।
विज्ञापन

नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून जिले के हजारों किसानों का चार सरकारी मिलों पर 98 करोड़ रुपये बकाया था। किसान पिछले पेराई सत्र से ही गन्ने की बकाए की मांग कर रहे थे। गन्ना एवं चीनी आयुक्त ललित मोहन रयाल ने बताया कि शासन ने ऊधमसिंह नगर की तीन और डोईवाला की एक सरकारी मिल पर किसानों का पिछले पेराई सत्र का कुल बकाया 98 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में किसानों के खाते में पैसा आ जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की दो प्राइवेट मिल लक्सर और उत्तम शुगर मिल पर किसानों का 15 प्रतिशत किसानों का बकाया है। उन्होंने कहा कि ये मिल किसानों का पैसा धीरे-धीरे दे रही हैं। उन्होंने बताया कि इकबालपुर मिल पर किसानों का 138 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है। इस पर शासन ने रिसीवर बैठा दिया है। रिसीवर चीनी बेचकर किसानों के बकाए का भुगतान करेगा।
विज्ञापन


किसानों के गन्ने का 98 करोड़ जारी
चार सरकारी मिल के लिए शासन ने जारी किया बजट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed