{"_id":"5bc8f079bdec22697a0f34ba","slug":"111539895417-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने रोकी तीन दावेदारों की एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने रोकी तीन दावेदारों की एनओसी
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। तीन साल से दुकान का किराया जमा नहीं करने पर नगर निगम ने पार्षद का चुनाव लड़ने वाले तीन दावेदारों की एनओसी में रोक लगा दी है। इन दावेदारों से जल्द किराया जमा करने को कहा गया है।
नगर निगम चुनाव लड़ने वाले दावेदार बकाए की एनओसी लेने नगर निगम में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को तीन दावेदारों ने निगम से एनओसी के लिए आवेदन किया। आवेदनों की जांच में पाया गया कि तीनों ने तीन साल से दुकानों का किराया ही जमा नहीं किया है। इस पर निगम के अधिकारियों ने एनओसी देने से मना कर दिया। साथ ही किराया जमा करने के बाद एनओसी देने की बात कही। कर अधीक्षक बबीता ने बताया कि तीन आवेदकों ने दुकान का किराया जमा नहीं किया था। इस कारण एनओसी रोक दी गई।
तीन दिन में जमा हुआ 1.10 लाख टैक्स
हल्द्वानी। चुनाव लड़ने वाले दावेदारों ने तीन दिन में नगर निगम में भवन कर के 1.10 लाख रुपये जमा किए हैं। अधिकतर लोग वनभूलपुरा और इंदिरा नगर क्षेत्र से हैं। चुनाव लड़ने की सोच रहे लोगों को अब भवन कर जमा करने की याद आ रही है। कर अधीक्षक बबीता ने बताया कि अधिकतर लोगों ने लंबे समय से भवन कर ही जमा नहीं किया था।