{"_id":"5b3932884f1c1bf46e8ba9ed","slug":"111530475144-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केमू बसों का परमिट निरस्त कर 55 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केमू बसों का परमिट निरस्त कर 55 वाहनों के काटे चालान
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
डीटीसी बस
भीमताल (नैनीताल)। शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भीमताल पुलिस ने दो केमू बसों का परमिट निरस्त करने के साथ 55 वाहन चालकों के चालान काटे।
रविवार को भीमताल थाने के नवनियुक्त थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला एसआई बरखा कन्याल, एसआई प्रेरणा चौधरी ने गोरखपुर चौराहे, खुटानी, बाईपास, विकास भवन में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में दो केमू बस यूके01सीए0147 और यूके04 सीए0512 अपने रूट के विपरीत भीमताल रूट से हल्द्वानी जा रहे थे।
इस पर दोनों बसों का परमिट लेकर निरस्त करने के लिए सीओ ऑफिस भेजे गए। साथ ही ओवरलोड, बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन चलाने और बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वालों पर कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 55 लोगों के चालान काटकर 8500 रुपये का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही नौकुचियाताल में शराब पीने और सत्यापन न कराने पर पुलिस एक्ट में चलान काटे गए। इस मौके पर कांस्टेबल ओम प्रकाश, मोहन मर्तोलिया मौजूद रहे। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने कहा नशा, यातायात नियमों का उल्लंघन, सत्यापन और शहर में शांति व्यवस्था बनाना उनकी प्राथमिकता रहेंगी।