{"_id":"5b22beab4f1c1ba96e8b80b8","slug":"111529003691-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति को लेकर द्वाराहाट में आमरण अनशन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति को लेकर द्वाराहाट में आमरण अनशन आज से
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीटीकेआईटी पंपिंग पेयजल योजना का पुनर्गठन कर धरमगांव सहित आसपास के गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शुक्रवार से आमरण शुरू करने का फैसला लिया है। तय किया गया कि पहले राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र बजेठा और चंदन नेगी शुक्रवार आमरण अनशन पर बैठेंगे।
आंदोलन के चौथे दिन नवीन रावत, कुंवर बजेठा, गजेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, जीवन बजेठा, गजेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, जीवन बजेठा, देब सिंह, आनंद अधिकारी, हरीश सिंह, वीरेंद्र बजेठा आदि धरने पर बैठे। आंदोलनकारियों ने कहा कि पेयजल योजना का पुनर्गठन नहीं होने के कारण धरमगांव सहित आस पास के गांवों में आए दिन पानी की किल्लत बनी रहती है। पिछले एक माह से पानी नहीं आ रहा है।
राइजिंग मेन लाइन बदलने की मांग को लेकर अधिकारी और कर्मचारी गुमराह करते आ रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि पिछले चार दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है, इसके बाद विभाग और शासन की तरफ से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बताया गया कि शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू होगा। राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र बजेठा और चंदन नेगी सबसे पहले अनशन पर बैठेंगे। इधर, आंदोलन को समर्थन देने के लिए मनोज अधिकारी, विजय बजेठा, लक्ष्मण सिंह, भगवती आर्या, केएस भंडारी, धन सिंह बिष्ट, नरेंद्र अधिकारी, कुंदन अधिकारी, आनंद बिष्ट सहित दूर दराज के क्षेत्रों से ग्रामीण पहुंचे।