फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विभागीय कार्य के अलावा और कोई काम नहीं करेंगे

विभागीय कार्य के अलावा और कोई काम नहीं करेंगे

Wed, 03 Jan 2018 01:42 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
विभागीय कार्य के अलावा और कोई काम नहीं करेंगे
नैनीताल। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की बैठक संघ भवन में मंगलवार को जनपद अध्यक्ष भगोत सिंह जंतवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभागीय कार्य के अलावा अन्य कार्यों के लिए ड्यूटी लगाए जाने के लिए रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ विभाग में कर्मचारियों की कमी होने के चलते पहले से ही काम का अत्यधिक दबाव है। इसके बावजूद कर्मचारियों को समय-समय पर जनगणना, बीएलओ, नगरपालिका गणना, बाढ़ नियंत्रण ड्यूटी समेत अन्य कार्यों में लगाया जा रहा है। नगरपालिका द्वारा निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट बनाए जाने के कार्य में विभाग के वरिष्ठ सहायक कैलाश सिंह नगरकोटी को लगाया गया था। कार्य के अत्यधिक बोझ के चलते बीते दिनों उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था जिन्हें उपचार के लिए बरेली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन एक जनवरी की सुबह उनका निधन हो गया। वक्ताओं ने कहा यदि कर्मचारियों पर विभागीय कार्य के अलावा अन्य कार्यों का अतिरिक्त बोझ डाला गया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक का संचालन एसोसिएशन के सचिव गणेश सिंह रावत ने किया। बैठक में गणेश पांडे, मो. असलम, निर्मल कुमार पांडे, टीसी पांडे, दीन बंधु गोस्वामी, मनोज कपिल, रविंद्र मनराल, राजेन्द्र सिंह हालसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed