{"_id":"5a2d97e64f1c1b69678c1338","slug":"111512937446-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखानी जल भराव को लेकर निविदा प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखानी जल भराव को लेकर निविदा प्रक्रिया
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर फैला पानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुखानी के पास होने वाले जलभराव से अब छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। सिंचाई विभाग ने जलभराव से निजात के प्रस्ताव के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावना है कि अगले हफ्ते निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
कालाढूंगी रोड पर मुखानी के पास कपिलाज कांपलेक्स के पास जलभराव से दुकानदारों का जीना मुहाल हो जाता है। हल्की सी बारिश या नालियां चोक होने पर यह सड़क तालाब बन जाती है। इस समस्या के निदान को मुखानी निवासी हेमचंद्र कपिल ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी। इस पर प्रशासन ने सिंचाई विभाग से जल समस्या से निजात का प्रस्ताव बनवाया। सिंचाई विभाग ने पहले 22.90 लाख का फिर 68.95 लाख का प्रस्ताव बनाया। वहीं प्रशासन ने पहले के प्रस्ताव पर ही 22.90 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए थे।
बाकी रकम न मिलने से प्रस्ताव लटक गया था। इसको लेकर याचिकाकर्ता ने प्रशासनिक, सिंचाई अधिकारियों के चक्कर लगाए थे। इसके बाद डीएम दीपेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार सिंचाई विभाग ने स्वीकृत बजट से काम शुरू कराने को निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी तकनीकी निविदाएं आमंत्रित की गई है, फिर वित्तीय निविदा आमंत्रित कर काम का ठेका जल्द दिया जाएगा। एसडीओ डीडी सती ने निविदा प्रक्रिया गतिमान है, अगले हफ्ते तक प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इस तरह छुटकारा मिलेगा
सड़क के बीच में लोहे की ग्रिल लगाकर नालियां बनाई जाएंगी ताकि पानी सड़क पर जमा न होकर नालियों से नीचे चला जाए। लालडांठ और कालाढूंगी रोड के किनारे गूलों का निर्माण कर उन्हें रकसिया नाले तक पहुंचाया जाएगा ताकि बारिश का पानी सीधे नाले में चला जाए।