{"_id":"5a21b6c14f1c1b193e8b625f","slug":"111512158913-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक की मौत
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में मृत युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाइवे 121 पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे काशीपुर निवासी युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
कुंडेश्वरी क्षेत्र तहसील काशीपुर के ग्राम खरमासी धनौरी निवासी संजय (38) पुत्र जगदीश पीरूमदारा में किसी किसान के खेत में ट्रैक्टर चलाता था। वहां ड्यूटी के लिए वह बाइक से रोज घर आता-जाता था। शुक्रवार सुबह भी संजय हीरो होंडा ग्लैमर यूके06/ई 3211 पर सवार होकर अपने घर खरमासी से पीरूमदारा आ रहा था, कि तभी सती मंदिर हल्दुआ के पास पीरूमदारा में उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इससे संजय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है जबकि पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।